अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
मौसम का सेहत पर असर
मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में सुबह से ही रोगियों की भीड़ उमड़ रही है। फिजिशन, बाल रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, ईएनटी, दंत चिकित्सक के कक्ष के बाहर रोगियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बताया कि बदलते मौसम में नवजात व बड़े बच्चों में बुखार, खांसी- जुकाम के रोगियों की संख्या अधिक है। जिस पर परिजनों से सावधानी बरतने की अपील की है।