अल्मोड़ा: बदलते मौसम का लोगों की सेहत पर पड़ रहा असर, अस्पताल की ओपीडी पंहुची 500 पार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बदलते मौसम में लोगों की सेहत भी प्रभावित हो रहीं हैं। जिसमे अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

मौसम में बदलाव जारी

जानकारी के अनुसार बीते कल सोमवार को अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ी‌। बदलते मौसम के चलते भी सर्दी-जुकाम और मौसमी बुखार आदि से पीड़ित मरीज बढ़े हैं। जिसमे जिला अस्पताल की ओपीडी 500 के पार पहुंची। जिसमे अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ उमड़ी। रसीद काउंटर में भी लंबी भीड़ लगी रही।