अल्मोड़ा: विकासखंड हवालबाग में रोजगार परक योजनाओं के लिए वितरित किया चेक, इतने लाभार्थियों को वितरित की इतनी धनराशि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विकासखंड हवालबाग में प्रमुख हिमानी कुंडू द्वारा ग्रामोत्थान रीप के अंतर्गत संचालित रोजगार परक योजनाओं अति निर्धन, व्यक्तिगत  उद्यमी के लिए चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दी इतनी धनराशि

इस अवसर पर कुल 31 अति निर्धन परिवारों व 26 व्यक्तिगत उद्यमियों को चयनित कर 2675000.00 (छब्बीस लाख पचहत्तर हजार) की धनराशि वितरित की गई। इस सहयोग से प्रत्येक लाभार्थी को अपनी आजीविका को सुदृढ़ करने एवं आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में प्रगति करने में सहायता प्राप्त होगी। कार्यक्रम से संबंधित समस्त सूचनाएँ भारत गैरोला आजीविका समन्वयक, ग्रामोत्थान हवालबाग द्वारा प्रस्तुत की गईं।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर रवि रौतेला पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा,भारत भूषण कुंडू, हरीश कनवाल, दीपक पांडे–खंड विकास अधिकारी एस0एस0 दरियाल,सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत प्रमेंद्र पांडे, सहायक प्रबंधक दीपक चंद्र रमोला ग्रामोत्थान रीप अल्मोड़ा, दलजीत सिंह बिष्ट आजीविका समन्वयक, रिंकी बिष्ट लेखाकार व सहकारिता के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।