अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित वीपीकेएएस में कार्यरत वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमेश सिंह पाल की पुस्तक ‘मनस विद’ का विमोचन किया गया है।
पुस्तक का विमोचन
बीते कल शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून मे इस पुस्तक का विमोचन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पुस्तक विमोचन के दौरान डॉ. पाल ने संस्थान में किए जा रहे शोध कार्यों से सीएम को अवगत कराया। वर्तमान पुस्तक मनस-विद डॉ पाल की छठी पुस्तक है। उनके द्वारा लिखी गई प्रसिद्ध अंग्रेजी पुस्तक नाव द् ह्यूमन माइंड का हिंदी रूपांतरण हैं। यह पुस्तक मनुष्य मन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालने के साथ ही मनो-आध्यात्मिक रहस्यों को भी उजागर करती हैं। उनकी पुस्तकों को देश की पार्लियामेंट लाइब्रेरी के साथ-साथ, विश्वविद्यालयों औऱ भारत सरकार के प्रतिष्ठित संस्थानों के पुस्तकालयों में सम्मिलित किया गया है।
रहें मौजूद
इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय, मास्टर लिमसे फोन, योगी सीमांत, सैम रिचर्डस, हर्ष आदि मौजूद रहे।