अल्मोड़ा: बाल अधिकारों का तभी होगा संरक्षण जब समाज में इसके बारे में आएगी जागरूकता- गीता खन्ना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज मा0 अध्यक्ष उत्तराखण्ड बाल संरक्षण आयोग गीता खन्ना स्प्रिंग डेल्स सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आयोजित कार्यशाला में शामिल हुई।

कहीं यह बात

जिसमें उन्होंने कहा कि हमारा प्रथम ध्येय है कि हर किसी को सामाजिक न्याय व बच्चों के प्रति उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाय इसके लिए सभी अभिभावकों, जिला प्रशासन, न्याय विभाग, राजनैतिक व हर स्तर पर बाल अधिकारों की चर्चा होगी तो स्वतः ही हम उसके लिए काम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि निर्धन लोगों के बच्चे भी अच्छे स्कूलों से शिक्षा प्राप्त कर सके इसके लिए उत्तराखण्ड सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण आयोग जनपद स्तर पर इसी लिए कार्यशाला का आयोजन कर रहा है ताकि प्रत्येक जनपद जनपद में जाकर सम्बन्धित विभागों, बच्चों के साथ काम कर रहे एन0जी0ओ0 एवं अध्यापकों आदि से मिलें।

यह लोग रहें उपस्थित

इस कार्यशाला में कार्यक्रम में सदस्य बाल आयोग विनोद कपरवान,सुमन राय,अजय वर्मा,रेखा रौतेला भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट जिला प्रोबेशन अधिकारी कल्पना मनराल, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद, ट्रैफिक इन्सपेक्टर गणेश सिंह हरड़िया, अयूब अली, बाल विकास विभाग से पी0सी0 जोशी, योगेश कुमार, गीता जोशी, नीलिमा जोशी,विनीत बिष्ट,मनोज जोशी,अंकित पाण्डे, सुशील सोहन लाल ,ज्योत्सना सोहन लाल,विपुल कार्की,अशोक जलाल,नवजोत जोशी,त्रिलोक लटवाल,रघु तिवारी,आनन्द बल्लभ काण्डपाल सहित अनेक स्कूलों के छात्र-छात्रायें एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।