अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 08.09.2025 को अग्निशमन अधिकारी रानीखेत वंश नारायण यादव के नेतृत्व में लिडिंग फायर मैन संदीप सिंह मय फायर यूनिट रानीखेत द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में कार्यरत विद्यालय के प्राचार्य, कर्मचारियों, स्टाफ और छात्र- छात्राओं को लेक्चर के माध्यम से आग के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई।
दी यह जानकारी
इसके बाद कृत्रिम आग लगाकर प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी मॉक ड्रिल के माध्यम से दी गई। छात्र-छात्राओं को फायर यूनिट द्वारा डेमो के माध्यम से वाटर टेंडर से आग को बुझाने की जानकारी दी गयी।