अल्मोड़ा: आज अल्मोड़ा भ्रमण पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, यह रहेगा कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिनांक 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को जनपद अल्मोड़ा (भिकियासैंण) के भ्रमण पर रहेंगे।

अल्मोड़ा भ्रमण पर सीएम

उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 3:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा आर्मी हेलीपैड, निगराली (भिकियासैंण) पहुंचेंगे। हेलीपैड से मुख्यमंत्री  कार द्वारा भतरौजखान के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे आरक्षित रहेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री सायं लगभग 4:40 बजे पुनः निगराली (भिकियासैंण) जाएंगे तथा यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।