अल्मोड़ा: भिकियासैंण पंहुचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वर्गीय सतीश नैनवाल को‌ दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भिकियासैंण पहुंचकर विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल के भाई तथा ब्लॉक प्रमुख भिकियासैंण स्वर्गीय सतीश नैनवाल के पीपलपानी संस्कार में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

जताया दुख

जिस पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सतीश नैनवाल सामाजिक सरोकारों से जुड़े एक सक्रिय जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शोक की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

रहें मौजूद

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा , अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र , उप जिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।