अल्मोड़ा: आगामी 10 फरवरी को दीदी भूली कार्यक्रम में आएंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आगामी 10 फरवरी को दीदी भूली कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आ रहें है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की तैयारी जोरों पर

उनके अल्मोड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं की तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री का अल्मोड़ा में रोड शो कार्यक्रम भी होना सुनिश्चित हुआ है। अल्मोड़ा नगर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने साज-सज्जा करते हुवे नगर में झंडो और कट आऊट व फ्लेक्स से मुख्यमंत्री  का स्वागत किया जाएगा।

सीएम के आगमन को लेकर लोगों में दिख रहा उत्साह

भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने बताया कि लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और नगर में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रमों के लिए जोर शोर से तैयारी की जा रही है। नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा चन्दन बहुगुणा ने बताया कि 10 फरवरी को युवा मोर्चा के साथ मुख्यमंत्री शिखर होटल से हवालबाग तक बाइक रैली के साथ ही जाएंगे। जिसकी भी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

यह लोग रहें मौजूद

तैयारी कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह ‘मोनू’,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट,अजय वर्मा,नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल,गिरीश शर्मा जिला महामंत्री प्रकाश सिंह बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष नमन गुरुरानी,नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट,महामंत्री कनक पंत,मोहित बिष्ट,शुभम चौहान,हिमाल शर्मा,गिरीश शर्मा ललित खोलिया,पारस कांडपाल,आशीष कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।