अल्मोड़ा: आज डोल आश्रम के वार्षिक महोत्सव में पंहुचेगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लाॅक में स्थापित विख्यात श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम डोल (डोल आश्रम) में वार्षिक महोत्सव चल रहा है।

यह रहेगा कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार आज सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लमगड़ा स्थित डोल आश्रम पहुंचेंगे। जारी कार्यक्रम के तहत 11 बजे वह खटीमा से प्रस्थान कर 11:25 बजे छडौजा स्टेडियम हेलीपैड लमगड़ा पहुंचेंगे। 11:50 बजे वह डोल आश्रम कनरा आएंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी श्री पीठम् स्थाना महोत्सव में प्रतिभग करने के बाद 01:45 बजे हेलीपैड से चमोली के लिए प्रस्थान करेंगे।

भंडारे का भी आयोजन

आज बैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के मौके पर 12 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डोल आश्रम पहुंचेंगे। जहां उनकी मौजूदगी में धर्म ध्वजा पूजन, कलश यात्रा, मां राजराजेश्वरी का अभिषेक, कन्या पूजन, अरदास आदि कार्यक्रम होंगे। इस मौके भव्य भंडारा भी आयोजित होगा।