अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल मंगलवार को सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी द्वारा थाना सोमेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
कहा बाहरी व्यक्तियों का करवाएं सत्यापन
इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा ने थाना कार्यालय, मालखाना, सीसीटीएनएस कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, कर्मचारी भोजनालय आदि का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को सूचनाओं व अभिलेखों का अध्यावधिक रखने के निर्देश दिये हैं। थाने में आने वाले आगन्तुकों के साथ शालीनता का व्यवहार कर उनकी समस्याओं को भली-भांति सुना जायें। बीट कर्मचारियों को नियमित रुप से अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण कर सक्रिय रहते हुए लड़ाई- झगड़ा, आपसी विवाद की सूचनाओं पर तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही करने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया गया।साथ ही थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के शत-प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश दिये।
अल्मोड़ा: थाना सोमेश्वर के आकस्मिक निरीक्षण पर पंहुचे सीओ अल्मोड़ा, दिए यह जरूरी निर्देश