अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल दिनांक- 07.01.2025 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा थाना दन्या का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
दिए यह निर्देश
जिसमें निरीक्षण में थाना परिसर/महिला हेल्प डेस्क/ कर्मचारी बैरिक/भोजनालय/ थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय/ मालखाना आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई अच्छी पाई गई।
जवानों से शस्त्रों के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही कर्मचारी सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर समाधान किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या हेतु सीधे संपर्क करने हेतु अवगत कराया गया।
बीट कर्मचारियों को नियमित रुप से अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण कर सक्रिय रहते हुए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया गया।
आदेश कक्ष
आदेश कक्ष (O.R) विवेचकों द्वारा पुलिस व राजस्व पुलिस क्षेत्र की सम्पादित की जा रही लम्बित विवेचनाओं, निरोधात्मक कार्यवाही, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, शस्त्र लाइसेंस आवेदन पत्रों की जांच, पंचायतनामा जांच, माननीय न्यायालय के आदेशों की तामीली व पुलिस कार्यालय से प्राप्त होने वाले समस्त अहकामातों की जांचों की विस्तृत समीक्षा की गयी। सीओ अल्मोड़ा द्वारा सभी अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए लम्बित विवेचनाओं/शिकायती प्रार्थना पत्रों व मा0 न्यायालय के आदेशों का शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गये।