अल्मोड़ा: जनपद पुलिस परिवार ने पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) विमल प्रसाद के स्थानांतरण पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया।
समारोह का आयोजन
एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह के दौरान एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने सीओ विमल प्रसाद के समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विमल प्रसाद ने अल्मोड़ा और रानीखेत दोनों ही क्षेत्रों में पुलिसिंग को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर एसएसपी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उपलब्धियों से भरा रहा कार्यकाल
विमल प्रसाद का अल्मोड़ा जनपद में कार्यकाल काफी प्रभावशाली रहा। उन्होंने 01 मई 2022 से 05 फरवरी 2025 तक सीओ अल्मोड़ा और 06 फरवरी 2025 से 04 अप्रैल 2026 तक सीओ रानीखेत के रूप में सेवाएं दीं। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ-साथ उन्होंने अपराध नियंत्रण, यातायात सुधार, साइबर जागरूकता और नशा मुक्ति अभियानों में प्रभावी कदम उठाए। आम जनता के साथ समन्वय स्थापित कर पुलिस की छवि को सकारात्मक बनाने में उनका विशेष योगदान रहा।
नई सीओ भावना कैंथोला का स्वागत
समारोह के दौरान एसएसपी ने जनपद में नव-आगंतुक पुलिस उपाधीक्षक भावना कैंथोला से औपचारिक भेंट की और उन्हें जनपद आगमन पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
रहें मौजूद
विदाई कार्यक्रम में सीओ बलवंत सिंह रावत, सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र, कोतवाली प्रभारी योगेश चंद्र उपाध्याय सहित जनपद के विभिन्न थानों के अध्यक्ष और पुलिस कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।