अल्मोड़ा: मुख्य बाजार में वाणिज्यिक व घरेलू गैस सिलेंडरों का उपभोक्ताओं को हो वितरण: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा का प्रतिनिधि मंडल नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार के नेतृत्व में जिलाधिकारी विनीत तोमर से भेट वार्ता की और ज्ञापन प्रेषित किया।

पदाधिकारियों ने डीएम से की भेंट वार्ता

जिसमें नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने व्यापार मंडल पदाधिकारीयों के साथ जिलाधिकारी से भेट वार्ता कर बतलाया कि नगर के मुख्य बाजार में 650 से अधिक व्यापारी व्यापार करते हैं, जिसमें अधिकांश व्यापारी वर्ग वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों का प्रयोग अपने व्यवसाय हेतु करते हैं साथ ही मुख्य बाजार में अधिकांश परिवार भी निवास करते हैं। जिन्हें मजदूरों के माध्यम से गैस सिलेंडर मंगाने में अत्यधिक मजदूरी का भुगतान करना पड़ता है, जिससे इन परिवारों के ऊपर अत्यधिक आर्थिक बोझ पड़ता है।

इन जगहों से गैस सिलेंडरों का सुगमता से हो सकता है वितरण

बताया कि मुख्य बाजार में पिकअप के माध्यम से सिलेंडरों का वितरण सुगमता से किया जा सकता है जिससे सभी वाणिज्यिक व घरेलू गैस सिलेंडरों के उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ में कमी आयेगी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को मुख्य बाजार के उन चौड़े स्थलों का सुझाव दिया जहा पर गैस सिलेंडरों का वितरण सुगमता से किया जा सकता है।

गैस सिलेंडरों का वितरण मुख्य बाजार में होगा शुरू

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारीयों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि प्रत्येक रविवार की सुबह 6 बजे से मुख्य बाजार में पिकप के माध्यम से वाणिज्यिक व घरेलू गैस सिलेंडरों के वितरण करने हेतु संबंधित विभाग को आदेशित करने की कृपा करें। जिलाधिकारी ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारीयों की नगर के मुख्य बाजार में गैस सिलेंडरों के वितरण की मांग पर सहमति जताते हुए पदाधिकारियों को आश्वस्त किया है की जल्द ही मुख्य बाजार में व्यापार व निवास करने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों का वितरण मुख्य बाजार में शुरू कर दिया जायेगा।

जताया आभार

नगर के सम्मानित नागरिकों, व्यापारियों व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने जिलाधिकारी द्वारा सहमती देने पर उनका आभार प्रकट किया है।

यह लोग रहें मौजूद

ज्ञापान प्रेषित करने वालो में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, नगर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी आनंद सिंह भोज, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, नगर उपसचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, जिला प्रभारी युसूफ तिवारी, जिला मंत्री दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रचार मंत्री दिक्षित जोशी, सुधीर गुप्ता, मनीष मल्होत्रा मौजूद रहे।