अल्मोड़ा: कमर्शियल गैस की कीमतों में उछाल, इतनी हुई भारी वृद्धि, थाली और चाय हुई महंगी





अल्मोड़ा: केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में की गई बढ़ोतरी ने पहाड़ के होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की कमर तोड़ दी है।


जनता‌ व व्यापारी परेशान


जिसमें 993 रुपये की वृद्धि के बाद अब भोजन की थाली से लेकर सुबह की चाय तक, सब कुछ महंगा हो गया है। इस महंगाई का सीधा बोझ अब आम जनता की जेब पर पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार 19 किलो सिलिंडर ₹2,194 से बढ़कर अब ₹3,187 हो गया है। 5 किलो सिलिंडर (नया कनेक्शन) ₹1,554 से बढ़कर ₹1,795.50 पर पहुंच गया है। 5 किलो रीफिल‌ अब ₹610 के बजाय ₹851 में मिलेगी। व्यापारियों का कहना है कि यदि सरकार ने जल्द ही इन कीमतों पर नियंत्रण नहीं पाया या कोई राहत नहीं दी, तो कई छोटे रेस्टोरेंट और ढाबे बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे।