अल्मोड़ा: कमर्शियल गैस की किल्लत से कारोबार प्रभावित, जल्द समस्या का समाधान न होने पर व्यापारियों के साथ सड़कों पर उतरेगी आप- भुवन जोशी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जनपद में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने होटल, ढाबा, मिष्ठान कारोबारियों और छोटे व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई दिनों से पर्याप्त गैस उपलब्ध न होने के कारण व्यापारियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है और उन्हें रोज़ाना आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

“गैस खत्म, कारोबार ठप! अल्मोड़ा के होटल-ढाबा संचालकों में भारी नाराज़गी”

इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार और गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि एजेंसियों की लापरवाही और सरकार की उदासीनता का खामियाजा सीधे व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई दिनों से व्यापारी कमर्शियल सिलेंडर के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर गैस नहीं मिल पा रही। ऐसे में होटल और ढाबा संचालकों के सामने रोज़गार चलाना तक मुश्किल हो गया है। आप नेता ने सरकार से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का तुरंत समाधान किया जाए और कमर्शियल गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके।

दी यह चेतावनी

जिस पर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी व्यापारियों के साथ मिलकर आंदोलन करने को मजबूर होगी और इसके लिए पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।