अल्मोड़ा: वन्यजीव सप्ताह के तहत हुई प्रतियोगिताएं, मानसखंड विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सिविल एवं सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा द्वारा 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह का आयोजन किया गया।

यह रहें मुख्य अतिथि

जिसके अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दि०-08/10/2024 को पुरस्कृत किया गया। इसके लिए मानसचंड विज्ञान केंद्र में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा वन प्रभाग, अल्मोड़ा रहे। विशिष्ट अतिथि अमित साहनी, जी०बी० पंत संस्थान, चंदन गिरि गोस्वामी, सेवानिवृत्त उप प्रभागीय वनाधिकारी रहे।

किया गया पुरस्कृत

कार्यक्रम में अल्मोड़ा के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी व नवोदय विद्यालय, सुयालबाड़ी, नैनीताल, राइका रातीघाट,भुजान, खैरना के विद्यार्थी व अध्यापक उपस्थित रहें। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में मनोज सनवाल, वन क्षेत्राधिकारी बिन्सर वन्यजीव बिहार, दीपक कुमार पंत, वन क्षेत्राधिकारी,  प्रदीप तिवारी, तमन्ना बोरा, अस्मिता सैनी, नीरू गुप्ता, ‘रिंकी नेगी, उषा बाराकोटी, भानू प्रकाश बेलवाल व मानसंखड विज्ञान केंद्र सहित वन विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।