अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज मंगलवार को अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
दिए जरूरी निर्देश
जिसमें इस बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित और निस्तारित शिकायतों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतें शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं, इसलिए इनके निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता की समस्याओं का शीघ्र निराकरण हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि कई मामलों में समय पर कार्रवाई न होने के कारण शिकायतें अनावश्यक रूप से लंबित रहती हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे मामलों में संबंधित विभागों को जिम्मेदारी तय करते हुए त्वरित कार्रवाई करनी होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका निस्तारण किया जाए।
रहें मौजूद
इस बैठक में एसडीएम सदर संजय कुमार, एसडीएम सौम्या गर्ब्याल सहित अन्य मौजूद रहे।