आज ‘युवक मंगल दल’ द्वारा विश्वप्रसिद्ध गोलू देवता मंदिर ‘चितई मंदिर’ में पूर्ण स्वच्छता अभियान चलाया गया, मंदिर के भीतर और बाहरी क्षेत्र में अनावश्यक घास,कूडा का सामान आदि की पूर्ण स्वच्छता की गयी । और गंगाजल छिडकाव किया गया।


युवक मंगल दल स्वयं की प्रेरणा से पूर्व में भी स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करता रहा है
सर्वविदित है कि ‘युवक मंगल दल’ द्वारा लगातार इस तरह के समाज से जुड़े कार्य किये जाते रहे हैं । अध्यक्ष दीपक सिरारी द्वारा पूरी युवा टीम के द्वारा यह कार्य किया गया । और कहा कि गोलज्यू मंदिर हमारी आस्था का केन्द्र है, और पर्यटकों द्वारा लगातार यहाँ आना” जाना किया जाता है, किन्तु साफ-सफाई का ध्यान बाहरी लोगों द्वारा इतना नहीं दिया जाता । अत: ‘युवक मंगल दल’ स्वयं की प्रेरणा से पूर्व में भी स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करता रहा है, और भविष्य में भी करेगा । कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ‘सिराडगाँव’ हिमांशु सिरारी द्वारा भी युवा मंडली का पूर्ण सहयोग किया गया और ऐसी सोच हेतु युवाओं का आभार व्यक्त किया ।
ये रहे मौजूद
स्वच्छता कार्यक्रम में अध्यक्ष दीपक सिरारी के संग -पवन सिरारी, अजय सिरारी, गौरव सिरारी, करन सिरारी, मुकुल बनौला, महिपाल सिरारी, रवि सिरारी, दर्शन सिरारी, भरत सिरारी आदि मौजूद थे ।