अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह द्वारा अल्मोड़ा के समस्त कोतवाली एवं थानों का बीते कल मंगलवार को विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से आदेश कक्ष लिया गया
दिए यह निर्देश
जिसमें सर्किल अल्मोड़ा/रानीखेत के पुलिस उपाधीक्षक,समस्त कोतवाली प्रभारियों/थानाध्यक्षों एवं विवेचकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गये।
1-दिनांक 10/11/2025 की सायं दिल्ली में हुए ब्लास्ट के दृष्टिगत समस्त कोतवाली प्रभारियों/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों/बस स्टेशनों/टैक्सी स्टैण्ड व आने जाने वाले मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलायें।
2- समस्त कोतवाली प्रभारियों/थानाध्यक्षों को थाना क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों पर सतर्क नजर बनाये रखने और संदिग्ध गतिविधि परिलक्षित होने पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
3- संदिग्ध लोगों की सूचना मिलने पर त्वरित उच्चाधिकारियों तक पहुंचायेंगे।
4-अनावश्यक रुप से विवेचनाओं को लम्बित नही रखेंगे।
5-जॉच प्रार्थना पत्रों का ससमय निस्तारण करें।
6-नशा उन्मूलन हेतु भांग की खेती का विनष्टिकरण कर खेत स्वामी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल मे लायें।