अल्मोड़ा: होमगार्ड जवानों का सम्मेलन, आगामी पंचायत चुनावों के दृष्टिगत दिए जरूरी दिशा-निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में आज दिनांक 20.04.2025 को थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत द्वारा थाने पर नियुक्त होमगार्ड के सभी जवानों का सम्मेलन किया गया।

दिए जरूरी दिशा-निर्देश

जिसमे उन्होंने उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही बताया कि ड्यूटी के दौरान जनता से शालीनतापूर्वक  व्यवहार करेंगे, किसी प्रकार की अपराध की सूचना थाने पर सूचना देंगे तथा कर्तव्यों का निर्वहन मेहनत और लगन के साथ करेंगे,ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे। साथ ही आगामी पंचायत चुनावों के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए।