अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में छबीसा निवासी जितेंद्र सिंह रौतेला को बधाई दीजिए।
पास की यह परीक्षा
जानकारी के अनुसार उन्होंने 34 साल की उम्र में बीसीसीआई की राष्ट्रीय अंपायर परीक्षा पास की है। एमबीए डिग्रीधारी जितेन्द्र सिंह रौतेला ने 150 में से 131.5 अंक प्राप्त किए हैं। वह 141 अभ्यर्थियों में से 17वें स्थान पर रहे। वह वर्तमान में सागरपुर दिल्ली में रहते हैं।
दी शुभकामनाएं
जिसके बाद उनकी उपलब्धि पर कैलाश साह, विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, महेश नेगी, गिरीश चौधरी, अनिल चौधरी आदि ने खुशी जताई है।