अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के कमल सिंह रौतेला को बधाई दीजिए। उन्होंने UGC NET परीक्षा को दो विषयों, राजनीतिक विज्ञान, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में पास की है।
परिवार में खुशी की लहर
कमल सिंह रौतेला गोलना करड़िया के निवासी हैं। उन्होंने कुर्मांचल एकेडमी, अल्मोड़ा से कक्षा 10 तक की शिक्षा ग्रहण की। उसके बाद सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से कक्षा 12 तक की पढ़ाई की। इसके पश्चात, आईपी विश्वविद्यालय, दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री प्राप्त की। उनके पिता प्रताप सिंह रौतेला सेवानिवृत्त तहसीलदार हैं। मां भगवती देवी एक गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। जिन्होंने उन्हें हमेशा प्रेरित और मार्गदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है।