अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी पायल मेर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज मेरगांव की छात्रा पायल मेर को बधाई दीजिए।

इस प्रतियोगिता के लिए चयन

पायल मेर का राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयन हुआ है। इसमें वह उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। दिनांक 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 तक देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पायल मेर ने सब जूनियर वर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) हासिल किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद पायल मेर का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वहीं पायल के पिता  हरीश मेर ने विद्यालय परिवार, प्रधानाचार्य संदीप कुमार टम्टा और शिक्षक  राकेश चंद्र के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनकी मेहनत की सराहना की।

दी शुभकामनाएं

पायल की इस सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रेमा बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख  त्रिलोक रावत, प्रधानाचार्य  संदीप कुमार टम्टा, ब्लॉक खेल समन्वयक  विनोद कुमार, विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, व्यायाम अध्यापक तथा क्षेत्रवासियों ने पायल मेर, उनके माता-पिता और व्यायाम अध्यापक  राकेश चंद्र को हार्दिक बधाई दी।