अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: प्रत्युषा बिष्ट ने ताइक्वांडो में जीता कांस्य पदक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले की धारानौला निवासी प्रत्युषा बिष्ट को बधाई दीजिए।

दी शुभकामनाएं

मिली जानकारी के अनुसार धारानौला निवासी प्रत्युषा बिष्ट ने केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीता है। इस संबंध में उनके कोच कमल जोशी ने बताया कि प्रत्युषा ने पहली फाइट में दक्षिणा जयना (एर्नाकुलम), दूसरी फाइट में आराध्या गोस्वामी (रायपुर) और तीसरी फाइट में अनघा (दिल्ली) को हराया। लेकिन सेमीफाइनल में करीबी मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा।