अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: सीनियर फैलो पारस उपाध्याय हुए सम्मानित, मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के चिलियानौला निवासी जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान में सीनियर फैलो पारस उपाध्याय को सम्मानित किया गया है।

किया सम्मानित

जानकारी के अनुसार उन्हें ग्रामीण विज्ञान एवं विज्ञान समाज श्रेणी में श्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पारस को यह सम्मान 28 से 30 नवंबर तक देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन में दिया गया। यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन में मिला।