अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। जिसमें अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा की छात्र छात्राएं कर्तव्य पथ, दिल्ली में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे।
परिसर के लिए बेहद हर्ष का विषय
इसमें प्रियंका आर्या,शिवानी तिवारी,प्रिया मेहता,अजय बानी दीक्षित साह व फ़ाएक अकरम कर्तव्य पथ, दिल्ली में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे। वह जीवंत और देशभक्ति पूर्ण नृत्य जयति जय मम भारतम का प्रदर्शन करेंगे। इसका आयोजन संगीत नाटक अकादमी, संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है, जिसमें देशभर के कई प्रतिभाशाली कलाकारों की भागीदारी होगी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करने के विशेष प्रयास के तहत जीवंत और देशभक्तिपूर्ण नृत्य “जयति जय मम भारतम” का प्रदर्शन करेंगे। इस संगीत को मुंबई के मशहूर गायक शंकर-एहसान- लॉय ने तैयार किया है। परिसर निदेसक सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।