अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: ताड़ीखेत ब्लॉक टॉपर सुहानी आर्या का ‘भारत दर्शन’ शैक्षिक भ्रमण के लिए हुआ चयन, स्कूल में किया सम्मानित

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में नेशनल इंटर कालेज की 10वीं की मेधावी छात्रा सुहानी आर्या का राज्य सरकार के प्रतिष्ठित ‘भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम’ के लिए चयन हुआ है।

दी शुभकामनाएं

मिली जानकारी के अनुसार सुहानी ने ताड़ीखेत ब्लॉक की परिषदीय परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर यह गौरव हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन में खुशी की लहर है। स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रा को सम्मानित किया गया। साथ ही बधाई व शुभकामनाएं दी गई।