अल्मोड़ा: प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की बेटी ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले के सौनाशिलिंग गांव की रहने वाली वर्णिका पाण्डेय का चयन भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से कथक नृत्य छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है।
खुशी की लहर
मिली जानकारी के अनुसार वर्णिका का चयन ‘सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र’ (CCRT) द्वारा किया गया है। इस छात्रवृत्ति के तहत अब वर्णिका को कथक नृत्य के क्षेत्र में अपनी कला को और निखारने के लिए केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली वर्णिका छोटी उम्र से ही नृत्य जगत में सक्रिय हैं। वह पूर्व में कथक की कई बड़ी प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुकी हैं। उनके चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: वर्णिका का कथक छात्रवृत्ति के लिए हुआ चयन, संस्कृति मंत्रालय ने दिया सम्मान