अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: पहाड़ के विजय का भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) में वैज्ञानिक के लिए हुआ चयन, खुशी की लहर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे के बरंगल निवासी विजय बंगारी को बधाई दीजिए।

लोगों ने दी बधाई

मिली जानकारी के अनुसार विजय का भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) में वैज्ञानिक के लिए चयन हुआ है। उनके पिता हरी सिंह बंगारी दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि माता जानकी देवी खेती किसानी करती है
विजय ने देघाट इंटर कॉलेज से 12वीं पास करने के बाद अल्मोड़ा एसएसजे कैंपस से बीएससी और कुमाऊं विश्वविद्यालय से एमएससी की है। उनके चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।