अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: नितेश व अंजली का राष्ट्रीय खेल के लिए हुआ चयन, इस प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के खिलाड़ी नितेश व अंजली को बधाई दीजिए।

इस प्रतियोगिता में दिखाएंगे‌ दमखम

इन दोनों खिलाड़ी नितेश व अंजली का राष्ट्रीय खेल के लिए चयन हो गया है। उन्होंने देहरादून में हुई उत्तराखंड स्टेट क्रॉस कंट्री में शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें अल्मोड़ा जिले के नितेश सिंह जीना ने अंडर-16 में तीसरा व अंजली उप्रेती ने अंडर-16 महिला में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी के साथ नितेश व अंजली का राष्ट्रीय खेल के लिए चयन हो गया है। जिसके बाद अब दोनों जनवरी में झारखंड के रांची में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।