अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: इन दो खिलाड़ियों का नॉर्थ जोन की अंतर विश्वविद्यालयी चैंपियनशिप के लिए चयन, दिखाएंगे अपने हुनर का दम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के दो खिलाड़ियों का चयन नॉर्थ जोन की अंतर विश्वविद्यालयी चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

दी शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार पांच उदीयमान खिलाड़ियों का नेशनल स्कूल गेम्स में चयन के बाद अब दो खिलाड़ी नॉर्थ जोन की अंतर विश्वविद्यालयी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई हुए हैं। जिसके बाद नगर के समीपवर्ती ऐरोड़ गांव निवासी महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र अनुज बिष्ट व हितेश सिंह मेहरा सोबन सिंह जीना अल्मोड़ा विवि की टीम से उत्तर भारत विश्वविद्यालयी चैंपियनशिप में खेलेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।