अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून के एफआरआई में 8 और 9 दिसंबर को दो दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट आयोजित हुआ।
दो दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट पर कहीं यह बात
जिसको कांग्रेस ने इसे निराशाजनक बताया है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा सोमवार को अल्मोड़ा पहुंचे। जिसमें उन्होंने कहा जनता को उम्मीद थी कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से उत्तराखंड को कुछ मिलेगा। पलायन कर रहे उद्योगों को रोकने के लिए नियमों में कुछ शिथिलता बरती जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कहा सोचा था बागेश्वर टनकपुर रेल लाइन और सड़कों के सुधारीकरण का कार्य होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने कहा लोगों को उम्मीद होती है की जब कोई प्रधानमंत्री उनके राज्य का दौरा करता है तो वहां का विकास होगा, लेकिन प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं दिया। कुल मिलाकर प्रधानमंत्री के दौरे से निराशा ही हाथ लगी है।
उत्तराखंड के पांचों सीटों पर कांग्रेस की जीत बताई
इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी लोक सभा चुनाव के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा ये पार्टी का काम है कि वह उत्तराखंड की पांचों लोक सभा सीटों में किसको चुनाव लड़ाएगी। लेकिन इतना तय है की आगामी लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी।