अल्मोड़ा: कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने किया नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक समेत अन्य लोग रहें शामिल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज अल्मोड़ा में संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी  ने नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी कराई

दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र जमा किया। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी कराई। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और धारचूला विधायक हरीश धामी रहे।