अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शनिवार को गुजरात से कांग्रेस के विधायक अमरूत ठाकोर पंहुचे।
कहा– कांग्रेस उत्तराखंड में पार्टी के संगठन को मजबूत करेगी
इस मौके पर उन्होंने प्रेस वार्ता की। नगर के एक होटल सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक ठाकोर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझना जरूरी है। एआईसीसी से लेकर पीसीसी, डीसीसी, ब्लॉक, मंडल और ग्राम तक हर वर्ग को संगठित किया जाएगा। इसी के तहत जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर होगी। संगठन के निर्माण में किसी प्रकार का दबाव नहीं रहेगा। योग्यता के आधार पर ही जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी।
रहें मौजूद
इस दौरान प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, पीतांबर पांडे, केवल सती, भगीरथ भट्ट, तारा जोशी, राजेंद्र बाराकोटी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।