अल्मोड़ा: कांग्रेस ने मनरेगा बचाओं अभियान के तहत दिया धरना, कहा- मनरेगा का ढांचा बदलकर गरीब वर्ग के साथ हो रहा अन्याय

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज सोमवार को मनरेगा बचाओ अभियान शुरू कर दिया है।

मनरेगा का नाम पूर्वत करने की उठाई मांग

इस मौके पर नगर के मालरोड स्थित गांधी पार्क में आयोजित धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार मनरेगा का ढांचा बदलकर गरीब वर्ग के लोगों के साथ अन्याय कर रही है। सरकार दुराग्रह के तहत महापुरुषों के नाम पर चलाई जा रही योजनाओं को बंद करने को आतुर है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि मनरेगा बचाओ अभियान 12 जनवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान 29 जनवरी तक लगातार पंचायत स्तर पर चौपाल, जनसंवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए । 30 जनवरी को वार्ड और ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन, 31 जनवरी से छह फरवरी तक जिला स्तर पर यात्रा और 15 फरवरी तक राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव होगा। 16 फरवरी से 25 फरवरी तक क्षेत्रीय समापन रैलियां निकाली जाएगी।

रहें मौजूद

इस मौके पर धरना प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पूरन सिंह रौतेला, भैरव गोस्वामी, दीपा साह, सुशील साह, एचडी पांडे, दीप डांगी, हर्ष कनवाल, गौरव सतवाल, प्रकाश बिष्ट, लीला जोशी, गुंजन चम्याल, कार्तिक साह, शरद चंद्र साह, चंचल दुर्गापाल, सूरज वाणी, गोपाल भट्ट, आशीष भारती समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।