अल्मोड़ा: कर्मचारियों पर एस्मा लगाने के विरोध मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला, कहा- अघोषित इमरजेंसी लगा कर कर्मचारियों का किया जा रहा उत्पीड़न

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के तत्वाधान मे कर्मचारियों पर एस्मा लगाने के विरोध मे धामी सरकार  का पुतला दहन किया गया।।

कहीं यह बात

जिस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि आज भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर आयी है। आज पूरा प्रदेश आंदोलित है, कर्मचारी अपनी जायज़ मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे है और मुख्यमंत्री अघोषित इमरजेंसी लगा कर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

रहें उपस्थित

पुतला दहन कार्यक्रम मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, पूरन रौतेला, नारायण दत्त पाण्डेय, तारा चंद्र साह, जया जोशी,गीता मेहरा,किरन आर्या, आनंद बिष्ट, अम्बी राम आर्या, गोविन्द लाल, निज़ाम कुरैशी, हर्ष कनवाल, चन्दन भोज, भैरव गोस्वामी, आसुतोष कनवाल, बी के पाण्डेय, गोविन्द मेहरा, दिनेश पिल्कवाल, हेम तिवारी,वकुल साह, नवाज़ खान,रविन्द्र टम्टा, दीपेश कांडपाल, शुभम जोशी, आँशु गोस्वामी, विश्वास टम्टा, मनोज बिष्ट, परितोष जोशी सेवादल, गोपाल भट्ट उपस्थित रहे।