अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 8 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनावों के मध्य कांग्रेस कार्यक्रताओं ने अलग अलग टोलियो में घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में मतदान की अपील की है।
भाजपा सरकार का 10 साल का कार्यकाल निराशाजनक- विधायक
जिसमें विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यक्रताओं ने लोअर मॉल रोड, सरकार की आली व रैलापाली में घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार का 10 साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। युवाओं को रोजगार देने के बजाय तमाम सरकारी विभागों का निजीकरण करने में तुली है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आज देश में द्वेष भावना से सरकार चलाने का काम कर रही है जो भी व्यक्ति उनके व उनके सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का काम कर रहे हैं उनकी समस्या सुनने के बजाय उनको जेल भेजा जा रहा है। जनता अब भाजपा सरकार के क्रियाकलापों से तंग आ चुकी है। इसका जवाब अब देश की जनता भाजपा सरकार के खिलाफ मतदान कर देगी।
यह लोग रहें उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र बाराकोटी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, जिलाध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अरविन्द रौतेला, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ किशन लाल जिला महामंत्री संगठन त्रिलोचन जोशी यूथ जिलाध्यक्ष दीपक कुमार कार्यालय प्रभारी मनोज बर्मा, ग्राम प्रधान संघटन जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र गैलाकोटी , पी सी सी सदस्य हर्ष कनवाल, जिला महामंत्री गीता मेहरा, नगर महामंत्री संगठन वैभव पाण्डे, गौरव बर्मा, देव कनवाल अंबी राम पूर्व प्रधान, गोविन्द मेहरा सरस्वती आर्या, विपिन तिवारी, रमेश नेगी, रजनी टम्टा, जितेंद्र अधिकारी, मंजू कांडपाल, मीरा देवी, सरिता टम्टा, राजेंद्र टम्टा, उमेश कनवाल, नरेंद्र कनवाल, बसंत कनवाल, बब्लू कनवाल आदि उपस्थित रहें।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में मतदान की अपील की
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी प्रीति विष्ट के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यक्रताओं ने मौहल्ला चंपानौला व तिलकपुर में घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस अवसर पर महिला कांग्रेस कार्यक्रताओं ने कहा कि आज भाजपा सरकार के राज में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है मोदी सरकार देश में केवल मन्दिर, मस्जिद की राजनीति करने में तुली है उसे जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। इसका जवाब अब जनता देश में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर सरकार बनायेगी।
रहें उपस्थित
इस अवसर पर महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पुष्पा पाण्डे, हीरा तिवारी, भावना बर्मा, जया जोशी, धर्मा देवी, विद्या देवी, तारा तिवारी, फैमिना खान आदि उपस्थित रहीं।
मतदान की अपील
नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी दीपा साह के नेतृत्व में मौहल्ला एन टी डी में घर घर जाकर महिला कांग्रेस कार्यक्रताओं ने कांग्रेस प्रत्याक्षी प्रदीप टम्टा के पक्ष में मतदान की अपील की।
रहें उपस्थित
इस अवसर पर दीपा गोस्वामी, राधा टम्टा, काजल, सीमा, मंजू देवी, सरस्वती देवी आदि उपस्थित रहें।