अल्मोड़ा: राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश, फूंका भाजपा का पुतला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा अल्मोड़ा और लमगड़ा में भाजपा का पुतला दहन किया।

कहीं यह बात

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज और विधायक मनोज तिवारी ने सयुक्त रूप से कहा की भाजपा के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह और भाजपा की सहयोगी शिव सेना के विधायक संजय गायकवाड़ और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा खुले आम धमकी और जीभ काटने और जान से मारने की धमकी की कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दो में निंदा करती है। कहा कि भाजपा के इशारे पर नेता प्रतिपक्ष को दी जा रही ऐसी धमकी को कांग्रेस का कार्यकर्ता सहन नही करेगा। कहा कि ऐसी घटिया मानसिकता के लोगो को बेनकाब करने का काम कांग्रेस का हर कार्यकर्ता करेगा।

रहें मौजूद

इस दौरान पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, ताराचंद जोशी‌, नगर अध्यक्ष जिला अध्यक्ष प्रधान संगठन अध्यक्ष धीरेंद्र गैलाकोटी,  विक्रम बिष्ट, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, वर्तमान सभासद हेम तिवारी, राधा बिष्ट, दीपक कुमार,बाबू खान, ललित सतवाल, पारितोष जोशी, रोहन कुमार, पूरन रौतेला, गौरव वर्मा, हरीश भट्ट, जगदीश तिवारी, देवेंद्र कनवाल, पीतांबर पांडे, संजय दुर्गापाल, गोविंद प्रसाद, रविंद्र टम्टा, गोविंद सिंह मेहरा, मनोज बिष्ट, सूरज वाणी, रमेश जोशी, राधा बिष्ट, जया जोशी, संदीप तड़ागी, पवन मेहरा, संजू सिंह, गौरव सतवाल, दीपेश कांडपाल, अवनी अवस्थी, एडवोकेट कविंद्र पंत, राधा टम्टा, दया आर्य, सलीम अख्तर, दीपा साह, मोहन देवली, अमर बिष्ट, नितिन रावत, किरण आर्य, फेमिना खान, पुष्पा पांडे, निजाम कुरेशी, मयंक बिष्ट, दीपक कुमार, लीला जोशी, गुंजन चम्याल, पान सिंह बिष्ट, मनोज रावत, दीवान सतवाल, राम सिंह, नारायण राम, माधवी देवी, गोपाल आर्य, राम सिंह, पंकज सिंह बिष्ट, पूजा रावत, पुष्पराम, गोपाल आर्य, मोहन नगरकोटी, गोविंद बिष्ट, अमर सिंह, मुकेश पांडे, राजन कपकोटी आदि मौजूद रहे।