अल्मोड़ा: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया याद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए।

कार्यक्रम का आयोजन

इस मौके पर पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा की इंदिरा गाँधी 16 वर्ष तक देश की प्रधानमंत्री रही। उनके शासन काल में कई उतार चढ़ाव आये। 1971 के युद्ध में विश्व शक्तियों के सामने नहीं झुकने के समायानुकूल निर्णय से पाकिस्तान को परास्त किया और बांग्लादेश को मुक्ति दिलाकर स्वतंत्र भारत को नया गौरव पूर्ण क्षण दिलवाया। जिलाध्यक्ष भोज ने कहा की सरदार बल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में अंग्रणी भूमिका निभाई और एक एकीकृत स्वतंत्र राष्ट्र के एकीकरण का मार्गदर्शन किया।

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सेवादल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी, जया जोशी पूरन रौतेला, दिनेश पिल्कवाल, नरेश बराकोटी, मनोज बिष्ट, बाल विक्रम रावत,  किरण आर्य विनोद वैष्णव, नारायण दत्त पाण्डेय, निज़ाम कुरैशी,ललित सतवाल  पवन मेहरा संजय दुर्गापाल, राजू जोशी,अजित चंद्र, मनोज जोशी, उपस्थित रहे।