अल्मोड़ा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर फूंका पुतला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 18 नवंबर 2023 को पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में अल्मोड़ा में रानीधारा में हुई लूट और प्रदेश की राजधानी देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी में राज्य स्थापना के दिन हुई चोरी के कारण प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर पुतला दहन किया।

कहीं यह बात

इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि शहर में उस दिन महामहिम राष्ट्रपति के मौजूद होने के बाबजूद इस प्रकार का वारदात होना प्रदेश सरकार के नाकामी को उजागर करता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है प्रदेशवासी भाजपा सरकार के राज में अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लग गए हैं साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों को एक सप्ताह हो गया है। सरकार की नाकामी के कारण अभी तक उनको बाहर सुरक्षित नहीं निकाला गया है इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार को गरीब मजदूर के जिन्दगी व उनके परिवार वालों की कोई चिन्ता नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार शीघ्र कानून व्यवस्था को दुरुस्त व उत्तरकाशी मे फसे मजदूरों को सुरक्षित नहीं निकालती हैं तो कांग्रेसजन सड़कों पर उतरकर आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।

यह लोग रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,मनोज सनवाल,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,ओबीसी जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशन लाल,पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे,जिला महामंत्री परितोष जोशी,दिनेश पिल्कवाल,व्यापार मंडल सचिव मयंक बिष्ट,सेवादल प्रदेश सचिव महेश आर्या,जिला कोषाध्यक्ष तारु तिवारी,ललित सतवाल,महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह,जया जोशी,तारा तिवारी, एन डी पांडे,अमन अंसारी,हीरा भाकुनी,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र बोरा,पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला,मंडलम अध्यक्ष संदीप बिष्ट,कुंदन नेगी, नगर संघठन महामंत्री वैभव पांडे, कनिष्ठ प्रमुख नरेंद्र कुमार,राजेंद्र प्रसाद,प्रदीप बिष्ट अमर, टीटू बोरा, पी डी भट्ट,उमेश गुरानी,यूथ उपाध्यक्ष विमल कुमार, आदि उपस्थित रहे।