अल्मोड़ा:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर किया याद, मूर्ति पर किया माल्यार्पण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155 वी जयंती मनाई गई।

कहीं यह बात

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दिन में 12:00 बजे चौघानपाटा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धां सुमन अर्पित किए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के योग भारतीय इतिहास में एक स्वर्णिम काल बताते हुए कहा कि भारत देश का वास्तविक पुरोधा बताया। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि देश में वर्तमान में बैठी सरकारें कितनी ही ताकत लगा लें, भारत देश और महात्मा गांधी दोनों एक दूसरे में समाहित हैं। देश को महात्मा गांधी के बिना परिभाषित नहीं किया जा सकता है।

रहें मौजूद

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, मनोज सनवाल, केवल सती, महेश आर्य, एन डी पांडे, निजाम कुरेशी, हेम चन्द्र तिवारी, शरद चंद्र साह, पूरन रौतेला, विक्रम बिष्ट, शोभा जोशी, रोहित रौतेला, सुरेंद्र कुमार, आशीष भारती, संजू सिंह, सूरज वाणी, निर्मल रावत, गोविंद सिंह मेहरा, परितोष जोशी, गीता मेहरा ,दीपा साह, मनोज बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, सुनील कर्नाटक, फेमिना खान, लावण्य टीटू पंत, दिनेश नेगी, जगदीश तिवारी, किरण आर्य आदि मौजूद रहे।