अल्मोड़ा: कांग्रेस के नव संकल्प घोषणा क्रियान्वयन शिविर का शनिवार को होगा आयोजन

आज प्रेस को जारी एक बयान में अल्मोड़ा कांंग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश कांंग्रेस कमेटी उत्तराखंड के निर्देशानुसार जिला अल्मोड़ा मुख्यालय में नव संकल्प घोषणा क्रियान्वयन शिविर का आयोजन दिनांक 11 जून शनिवार को माल रोड अल्मोड़ा के होटल सुनीता सन सिटी के सभागार में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

पर्यवेक्षक के रूप में नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य एवं कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता माननीय महेश शर्मा करेंगे प्रतिभाग

शिविर में पर्यवेक्षक के रूप में नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य एवं कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता माननीय महेश शर्मा प्रतिभाग करेंगे।शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय ऊमा बिष्ट,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल,राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा,अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की उपस्थिति रहेगी ।

संगठन की मजबूती के सम्बन्ध में विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा

शिविर में कांग्रेस संगठन की मजबूती के सम्बन्ध में विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा।उन्होंने जनपद अल्मोड़ा के समस्त कांग्रेसजनों,पीसीसी सदस्यों, नगर एवं ब्लाक अध्यक्षों,कांंग्रेस के सभी फ्रन्टल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों,जिला एवं नगर कांंग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों,जिला पंचायत के कांंग्रेस के सदस्यों,नगरपालिका के कांंग्रेस के सदस्यों सहित युवा कांंग्रेस,महिला कांंग्रेस,सेवादल,एस०सी० प्रकोष्ठ,एन एस यू आई सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठजनों से अनुरोध किया है कि उक्त शिविर में यथासमय अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगें।