अल्मोड़ा: संविधान दिवस आज, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विधि विभाग में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विधि विभाग में कई वरिष्ठ प्रोफेसर के सानिध्य में और विधि छात्रों द्वारा संविधान दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संविधान के संबंध में दी जानकारी

इस कार्यक्रम में संविधानवाद और संविधान के लागू होने के 75 वर्ष से अधिक समय में संविधान के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर चर्चा की गई। साथ ही संविधान को किस प्रकार से रक्षित किया जाए और संविधान वाद की भावना में किस प्रकार से वृद्धि की जाए इस विषय पर चर्चा हुई। साथ ही देश के संविधान के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर विधि विभाग के छात्रों ने भी अपने विचार रखें।

रहें मौजूद

इस कार्यक्रम में विधि विभाग के अन्य प्रोफेसर फराह दीवा, पुष्पेश जोशी,प्रियंका सिंह,वंदना टम्टा, सुमित अन्य प्रोफेसरों ने भी भाग लिया। साथ ही अधिवक्ता विनोद तिवारी भी शामिल हुए। इसके अलावा विधि विभाग के कर्मचारी राजेश पांडे, जगदीश सिंह भुवन जोशी और सतीश,आनंद मौजूद रहे। इस अवसर पर कई अन्य विधि छात्र में भूपेंद्र सिंह नेगी, अनिरुद्ध पंत, फरीन बानो, कमल दानू,उमेश कांडपाल,दीपक आर्या,भारत भट्ट, नितेंद्र बिष्ट अमित बोरा अनुष्का पांडे सौम्या आदि समेत सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।