अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 15-09-2024 को ग्राम मुनगल में आम बैठक आहूत की गई।
कहीं यह बात

जिसमें टकोली बैण्ड से ग्राम मुनगल तक साढ़े तीन किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण से सम्बंधित विषय पर चर्चा की गई। बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के नायक का गांव व वंशज आज भी विकास के युग में सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया है कि स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी स्वर्गीय बच्चीराम जोशी के नाम से ही उक्त सड़क का निर्माण किया जाय।
विधायक से किया आग्रह
यह मांग शासन प्रशासन स्तर पर लंबे समय से लम्बित पड़ी हुई है। मंत्री द्वारा स्वीकृत होने के बाद भी नहीं बन पाई। इस संबंध में आज जोगेश्वर विधायक से मिल कर रोड का निर्माण करने का आग्रह किया गया।
रहें शामिल
इस मौके पर जोगेश्वर विधानसभा के विधायक से मिलने वालों में ग्राम प्रधान मोहन जोशी, मुन्ना जोशी, नवीन जोशी, सुभाष जोशी, प्रेम जोशी, गोपाल जोशी आदि लोग शामिल रहें।