अल्मोड़ा: उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से मिलेगी राहत, यूपीसीएल की इस पहल से स्थापित होंगी यह मशीनें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के बिजली उपभोक्ताओं को जल्द बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मशीनों को किया जाएगा अपग्रेड

मिली जानकारी के अनुसार उपभोक्ताओं को जल्द अघोषित बिजली कटौती से निजात मिलने की उम्मीद है। इसके लिए यूपीसीएल ने पहल शुरू कर दी है। इसके तहत दो करोड़ रुपये से बिजली घरों में पुरानी मशीनों में ओसीबी (ऑयल सर्किट ब्रेकर) पैनल की जगह वीसीबी (वॉल्टेज सर्किट ब्रेकर) पैलन स्थापित होंगे। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के यह पहल की जा रही है। यूपीसीएल के मुताबिक वीसीबी मशीन में ओवरलोड, शॉर्ट सर्किट होने पर खराबी की संभावना कम होती है। दो करोड़ से अधिक रुपये से लक्ष्मेश्वर, खत्याड़ी और बख बिजली घर की मशीनों को अपग्रेड किया जाएगा।

मिलेगी राहत

इससे बिजली कटौती से लोगों को मुक्ति मिलेगी। साथ ही बिजली की लाइन टूटने पर फौरन लाइन बंद होने से लोगों को करंट लगने का खतरा नहीं होगा।