अल्मोड़ा: इस बूथ में फर्जी मतदान को लेकर हुआ विवाद

अल्मोड़ा नगर के लगे ग्राम पंचायत में बने बूथ में सोमवार को मतदान के दौरान विवाद हो गया है। जिसमें भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाया है।

फर्जी मतदान को लेकर विवाद-

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की बूथ संख्या 106 में एक मतदान कर्मचारी ने कुछ बुजुर्ग वोटरों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की बात कही। पता चलने पर मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बूथ में पहुंच मामले की शिकायत अन्य अधिकारियों से की। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। वहीं बूथ संख्या 108 में फर्जी वोट को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दूरभाष के से शिकायत की। उन्होंने बताया कि संबंधित मतदाता द्वारा अपनी पहचान से संबंधित दस्तावेज दिखाए गए। जिसके बाद उसे मतदान करने दिया गया। लेकिन उन दौरान जो भी प्रत्याशी के एजेंट वहां पर थे उनके द्वारा कोई आपत्ति नही की गई। जिसके बाद प्रशासन की ओर से मामले की जांच के लिए आरओ को मौके पर भेजा गया।