अल्मोड़ा: जागेश्वर धाम के कपाट खोलने पर हुआ विवाद

अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में गर्भगृह के कपाट खोलने पर बीते रविवार को विवाद हो गया। मंदिर प्रबंध कमेटी ने बैगर उनकी अनुमति के कपाट खोलने की बात कही। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। लेकिन देर शाम इसके चलते कुछ श्रद्धालुओं को बगैर दर्शन के ही बैरंग लौटना पड़ा।

जागेश्वर मंदिर के कपाट खोलने पर चर्चा:

बीते शनिवार को गुरुड़ाबांज में जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति और प्रशासन की बैठक हुई थी। जिस पर श्रद्धालुओं के लिए जागेश्वर धाम के कपाट खोलने पर चर्चा हुई थी।

श्रद्धालु हुए नाराज:

बीते रविवार को सुबह मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इस दौरान काफी श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर के गर्भ गृह के भी दर्शन को श्रद्धालु पहुंचे। बताया जा रहा है कि शाम पांच बजे रोजाना की तरह मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। जिससे श्रद्धालु नाराज ‌हो गए।

मंदिर के कपाट 5 बजे ही बन्द कर दिए:

श्रद्धालुओं की प्रबंध कमेटी के कर्मचारियों से मंदिर के कपाट बंद करने को लेकर विवाद हुआ। मंदिर के कपाट रात्रि आठ बजे तक खुलने थे। लेकिन कपाट पांच बजे ही बंद कर दिए गए।