अल्मोड़ा: बद्रेश्वर वार्ड 05 की पार्षद जानकी पांडे ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के संबंध में की शिकायत, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की भी मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बद्रेश्वर वार्ड 05 की पार्षद जानकी पांडे ने आज बुधवार को‌ एसएसपी देवेन्द्र पींचा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहीं यह बात

यह ज्ञापन बद्रेश्वर वार्ड 05 में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के संबंध में दिया गया। बताया कि बद्रेश्वर वार्ड 05 में असामाजिक तत्वो कि बढ़ती गतिविधियों के सम्बंध में आपका ध्यान आर्कषित करना चाहती हूँ। हाल ही के दिनो में हमारे वार्ड में असामाजिक तत्वो द्वारा शांति भंग करने जैसी गतिविधियाँ जैसे-रात के समय मे शोर शराबा व सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाना, लोगो को डराना धमकाना, स्मैक और मदिरा का सेवन किया जा रहा है। ये गतिविधियाँ स्थानिय निवासियों विशेषकर महिलाओं व बच्चों के लिए भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही है। इन असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के कारण क्षेत्र में कानून और व्यवस्था कि स्थति बिगड़ रही है।

की यह मांग

जिस पर अनुरोध किया है कि इस मामले की गम्भीरता को समझते हुए तात्काल कार्यवाही की जाए। साथ ही वार्ड में गश्त लागाने और इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की। ताकि वार्ड के लोगो को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल प्राप्त हो सके।