अल्मोड़ा: नगर पंचायत द्वाराहाट में अध्यक्ष सहित सभासदों ने ग्रहण की शपथ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में नगर पंचायत द्वाराहाट के सभागार में गुरुवार को अध्यक्ष सहित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।

दिलाई शपथ

जिसमें जिपं प्रशासक व अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट की मौजूदगी में एसडीएम ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद हाट वार्ड से निरंजन कुमार साह, शीतलापुष्कर वार्ड से नवीन कुमार साह, बाजार वार्ड से रेखा देवी और विद्यापुर कनार वार्ड से नीतू देवी को शपथ दिलाई गई।

रहें मौजूद

इस मौके पर अनिल चौधरी, केपीएस अधिकारी, जोधा सिंह बिष्ट, देब सिंह अधिकारी, कमल साह, ईओ जीवन सिंह रावत, थाना प्रभारी अशोक कुमार, जगदीश रौतेला, भगवान चौधरी, दिनेश आर्या आदि लोग मौजूद रहें।